ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

गुड मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने ऑर्गेनिक गुलाल से खेली होली खेलकर, पानी बचाने का दिया संदेश  

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ। नगर के गुड मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने होली का पर्व पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। रोज़ की तरह सुबह क्लब के सभी सदस्य कॉलेज मैदान में एकत्रित हुए, जहां योग और व्यायाम करने के बाद ऑर्गेनिक गुलाल से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया।

 

होली की इस रंगारंग प्रस्तुति में सदस्यों ने नृत्य, संगीत और गुलाल के रंगों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

 

जन्मदिन का मिला उपहार

 

संयोग से, गुड मॉर्निंग क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री कमलेश शर्मा का जन्मदिन भी इसी दिन था। क्लब के सभी सदस्यों ने फूलों की माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिससे उत्सव की खुशी दोगुनी हो गई।

 

महिला इकाई की शानदार भागीदारी

 

गुड मॉर्निंग क्लब की महिला इकाई ने भी अलग से होली उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक गानों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!