खरगोनमध्यप्रदेश

04 मार्च को 12वीं कक्षा का भौतिक,अर्थशास्त्र, कृषि संकाय एवं इतिहास के प्रश्न पत्र हुए

04 मार्च को 12वीं कक्षा का भौतिक, अर्थशास्त्र, कृषि संकाय एवं इतिहास के प्रश्न पत्र हुए

 

📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /

 खरगोन / (04/03/2025)  माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल की बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं का 04 मार्च को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास का प्रश्न पत्र हुआ। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में गठित विभिन्न निरीक्षण दलों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुँच कर निरीक्षण किया।

 

परीक्षा कन्ट्रोल रूम प्रभारी श्री हबीब बेग मीर्जा एवं श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 87 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। कक्षा 12 वीं की परीक्षा के दौरान इन केन्द्रों पर कुल दर्ज 13982 विद्यार्थियों में से 13622 विद्यार्थी सम्मिलित हुए तथा 360 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। इनमें नियमित कुल दर्ज 11558 में से 11451 विद्यार्थी उपस्थित हुए तथा 107 अनुपस्थित रहें। इसी प्रकार स्वाध्यायी कुल दर्ज 2424 में से 2171 विद्यार्थी उपस्थित तथा 253 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!