🎯 *त्रिलोक न्यूज चैनल,,,,*
🎯 *उज्जैन,,,,,*
भोपाल में आयोजित माली सैनी महासभा की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत को महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर समाजजनों और समर्थकों में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री सुभाष चंद्र डोडिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी राहुल राठौर (पत्रकार), पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र परमार, माली समाज अध्यक्ष द्वारकाधीश चौहान, राठौर क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरुषोत्तम राठौर (पटेल) एवं वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल राठौर (भावना मेडिकल) ने सोनू गेहलोत का साफा और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सोनू गेहलोत ने समाज के उत्थान और संगठन को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे समाज की एकजुटता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करेंगे।











