
मंडल अध्यक्षों के बाद अब भाजपा में शुरू हुई जिलाध्यक्ष पद की दौड़, रायशुमारी बैठक में रानीखेत जिले से 10 ने की दावेदारी।
भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में हुई मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब जिलाध्यक्षों के पद के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रानीखेत जिले के अध्यक्ष पद पर रायशुमारी करने हेतु आज एक बैठक का आयोजन ताड़ीखेत स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में किया गया। बैठक में दस कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।
रायशुमारी के लिए पहुंचे पदाधिकारियों का स्वागत करने के पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओ का मन टटोला गया। जिलाध्यक्ष पद के लिए विनोद भट्ट, विमल भट्ट, युगल किशोर आर्य, दीप पांडेय, भूपेंद्र कांडपाल, गणेश राम आर्या , घनश्याम भट्ट, सुभाष बिष्ट, चंद्र शेखर आर्य, जनार्दन पांडे ने अपना दावा पेश किया।
रायशुमारी के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में आए रूद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, प्रकाश हर्बोला, कुंदन सिंह लटवाल और खूबसिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट ने किया।