मप्र राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों कार्यक्रम को और बेहतर करने के लिए झिरन्या विकासखण्ड के आनंद ग्राम पुनासला में आनंदको की बैठक आयोजित की गई। बैठक् में जिला समन्वयक केबी मंसारे ने बताया कि 27 फरवरी को पुनासला में आनंदकांे की बैठक में पंचायत से पांच लोगों को 04 मार्च से 06 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यशाला में भोपाल शामिल होना हैं। जो भी इस कार्यशाला में शामिल होंगे स्वयं के जीवन में आनंद और खुशी को समझने तथा हमारे परिवार समाज में आनंद का वातावरण निर्माण तथा तनाव मुक्त जीवन महसूस करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य शिवकरण तिरोले, आनंदक शिक्षक, ओमनारायण विश्वकर्मा, गंगाराम पेंढारे, अजय पेंढारे, विशाल जायसवाल, आंगनवाडी से जातिबाई, वर्षा झाला, काजल अहिरवार, अमिषा पटेल, रीना सोले, मदन सुसारे उपस्थित रहे।