ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में किया अभिषेक एवं आरती कर जिले वासियों के लिए सुख और शांति कि कामना की

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ 26 फरवरी 2025। झाबुआ जिले के प्राचीन धाम एवं माही नदी एवं मधु कन्या नदी के संगम स्थल पर अवस्थित श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने श्रृंगेश्वर महादेव का अभिषेक कर महाआरती में सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों की सुख शांति के लिए भगवान शिव से आराधना की।

इसी के साथ माही नदी व मधुकन्या के समागम स्थल पर विराजमान प्राचीन शिवलिंग के भी कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के साथ पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा ने दर्शन कर माही नदी घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान पर तहसीलदार , नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!