ताज़ा ख़बरें

*महापौर परिषद (MIC) बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*

खबर नगर निगम से...

एडिटर/संपादक:/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*महापौर परिषद (MIC) बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*

आज नगर निगम सभागार में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद (MIC) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, उप आयुक्त, समस्त MIC सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 9 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक निर्णय लिए गए।

*बैठक के प्रमुख बिंदु:*

1. स्वीमिंग पूल निर्माण कार्य:
• निर्माण कार्य की पुनरक्षित तकनीकी स्वीकृति पर चर्चा हुई।
2. तीन पुलिया निर्माण संबंधी निर्णय:
• पुलियों के निर्माण को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।
3. लेगेसी वेस्ट डिस्पोजल अनुबंध विस्तार:
• अनुबंध की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
4. GIS टेंडर का विस्तार:
• नगर विकास योजनाओं के अंतर्गत GIS टेंडर की समयावधि बढ़ाई जाएगी।
5. नवीन कॉलोनियों की स्वीकृति:
• यदि STP निर्माण नहीं हुआ या उसकी क्षमता आवश्यकतानुसार नहीं है, तो इसके एवज में राशि जमा कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
6. विशेष अभियान के तहत दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति:
• 9 पदों को भरने के लिए सक्षम प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
7. गुड़ी पड़वा उत्सव हेतु अनुदान:
• ₹2 लाख की राशि पूर्व मिनत सामाजिक समिति, खंडवा को देने की स्वीकृति।
• बसंतोत्सव हेतु ₹1.75 लाख का अनुदान संस्कार भारती प्रांत मालवा, खंडवा को स्वीकृत किया गया।
8. माँ नवचंडी महोत्सव हेतु संस्कृति आधारित कार्यक्रम:
• विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के व्यय पर स्वीकृति।
• निर्णय लिया गया कि अब फिल्मी स्टार नाइट नहीं होगी।
• इसके स्थान पर क्षेत्रीय एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने बैठक में कहा कि नगर निगम की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

— नगर निगम, खंडवा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!