ताज़ा ख़बरें

श्री हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय में बालबिवाह के दुष्प्रभाव पर चर्चा

खास खबर...

श्री हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय में बालबिवाह के दुष्प्रभाव पर चर्चा
खण्डवा 14 फरवरी, 2025 – 
श्री हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय में 14 फरवरी को बाल विवाह के दुष्प्रभाव विषय पर जागरूकता एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर इंदुबाला सिंह ने की। परिचर्चा का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफेसर महेश कुमार तिवारी ने किया एवं बाल विवाह के दुष्प्रभाव से संबंधित सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की। डॉ धर्मेंद्र चौबे ने बाल विवाह की रोकथाम हेतु कानूनी जानकारी दी। डॉ. अमृता शर्मा ने बाल विवाह के दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारी दी। डॉ. दिग्विजय पाटिल ने कम उम्र में विवाह के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। इस परिचर्चा में समस्त विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!