![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20240916-WA00171-2.jpg)
*दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय, मोहगांव में विजय उत्सव मनाया*
*भाजपा मंडल मोहगांव अध्यक्ष मालती मरावी ने न्यू. कार्यालय का किया शुभारंभ*
*एडिटर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश*
मंडला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल मोहगांव कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों पर जमकर नृत्य किया तथा आतिशबाजी करके अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। चुनाव के नतीजे आते ही मंडल अध्यक्ष श्रीमती मालती मरावी ने कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहगांव पर दोपहर में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई बांटी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
*दिल्ली में साकार हुआ सबका साथ, सबका विकास*
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मालती मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो नारा दिया था, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उसे साकार कर दिखाया है। चुनाव में हर जाति, हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सहित प्रदेश संगठन के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व हमारे सासंद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिल्ली के मतदाताओं के बीच पहुंचकर भाजपा की जीत को लेकर परिश्रम किया, इस लिए मोहगांव में जीत की खुशी और अधिक बढ़ गई।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिव पुषाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेन्द्र खडगारे, जनपद सदस्य मयूरी खडगारे, राजेश चक्रवर्ती, राजाराम चक्रवर्ती, वरिष्ठ कार्यकर्ता नीलू महाराज, तीरथ साहू, राम्मू साहू, देवराज कछवाहा,सुजीत कछवाहा, कमलेश कोकडिया, आकाश चक्रवर्ती, सुखचरन मरावी,रमन यादव, पाप्पू नंदा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहगांव में जीत की खुशियों मनाई गई।