रायगढ़

छत्तीसगढ़ – खरसिया के ग्राम जोबी में संपन्न हुआ विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता।

नेहरू युवा केन्द्र Mybharat के संयोजन में आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएँ।

छत्तीसगढ़ – खरसिया के ग्राम जोबी में संपन्न हुआ विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता।

रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान 

नेहरू युवा केन्द्र Mybharat के संयोजन में आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएँ

रायगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केन्द्र Mybharat रायगढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे के निर्देशन में ग्राम जोबी में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें 100 मीटर दौंड, तवा फेंक और रस्सा कस्सी (लड़कियों के लिए) की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें अलग अलग गांवों के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया , जहां विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया, जहाँ तवा फेंक में प्रथम स्थान पर नागेश्वरी राठिया,पिता-जागेराम राठिया, द्वितीय स्थान पर हरिप्रिया, पिता-शशिभूषण एवं दुर्गेशवरी झरिया,पिता-रुक्मण झरिया ने तृतीय स्थान हाँसिल किया

और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुनिधि राठिया,पिता-तीजराम ने प्रथम स्थान, भुवनेश्वरी राठिया, पिता-जयपाल राठिया द्वितीय स्थान एवं दीपिका राठिया,पिता-पवन सिंह राठिया ने तृतीय स्थान हाँसिल किया, एवं रस्सा कस्सी में कक्षा 12वीं की लड़कियों ने प्रथम स्थान एवं कक्षा 11वीं की लड़कियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l

सभी खिलाडियों को माय भारत की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को पुरुस्कार में ट्रॉफी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक भोला शंकर मेहरा, महेंद्र कुमार महंत एवं गजेंद्र महंत तथा शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल जोबी, विकासखंड-खरसिया, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) प्राचार्य एवं सभी शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!