रायगढ़

रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बनाया हर्बल साबुन।

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायगढ़ के बी. फार्मेसी 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा एक शैक्षणिक प्रायोगिक गतिविधि के अंतर्गत हर्बल साबुन का निर्माण किया गया।

रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बनाया हर्बल साबुन।

त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान 

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायगढ़ के बी. फार्मेसी 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा एक शैक्षणिक प्रायोगिक गतिविधि के अंतर्गत हर्बल साबुन का निर्माण किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बल एवं प्राकृतिक उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इस दौरान विद्यार्थियों ने soap base, foaming agent, rose oil, lemongrass, neem, saffron, multani mitti, aloe vera आदि प्राकृतिक अवयवों को मिलाकर हर्बल साबुन तैयार किया। यह साबुन त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्वों के गुण मौजूद होते हैं।

यह गतिविधि असिस्टेंट प्रोफेसर आकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस कार्य में बी. फार्मेसी 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेमंत गुप्ता, आयुष, बिनीता, भारती, डिन्नी आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी. के. प्रधान, उप प्राचार्य डॉ. हरीश गुप्ता एवं डायरेक्टर श्री शक्ति अग्रवाल ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान की दिशा में प्रेरित करती हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!