
लैलूंगा – व्यावसायिक शिक्षा अध्ययनरत छात्राओं ने आई.टी.आई कॉलेज लैलूंगा में औद्योगिक भ्रमण कर लिया तकनीकी ज्ञान।
त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता – रमेश चौहान
लैलूंगा।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में वर्ष 2016 से संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) विषय की शिक्षा दी जा रही है। इस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।
इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं को कार्यक्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव दिलाने हेतु औद्योगिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. नारंग के मार्गदर्शन एवं आई.टी. विषय के व्यावसायिक प्रशिक्षक धनेंश्वर प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई ) कॉलेज लैलूंगा का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने
आई.टी उद्योग में रोजगार के क्षेत्र,
आई.टी में प्रयुक्त उपकरणों की कार्यप्रणाली,
उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान तथा उपकरण संचालन की तकनीक
के बारे में कॉलेज के प्रशिक्षकों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री चंद्रा ने बताया कि विद्यालय में आई.टी. विषय की शिक्षा स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल प्रैक्टिकल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दी जाती है। इस पहल से छात्राओं में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ भविष्य के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सुनिश्चित हो रहे हैं।
औद्योगिक भ्रमण में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य -आर.एस. नारंग, व्याख्याता- जी.एस.राठिया, व्याख्याता- पी. पैंकरा. ,व्याख्याता -डी .गुप्ता , शिक्षक- व्ही.आर.साव, शिक्षक- ओहमस तिर्की, शिक्षिका-नमिता गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।













