
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता
घंटाघर के चलित ठेले वाले व्यापारियों को नगर निगम ने फूल मार्केट के हॉकर्स जोन में किया शिफ्ट..
खण्डवा:-शहर की सुंदरता, यातायात की सुगमता व नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घंटाघर क्षेत्र के चलित ठेले वाले व्यापारियों को नगर निगम ने ब्रिज के नीचे बने फूल मार्केट के हॉकर्स जोन में शिफ्ट किया है इन व्यापारियों का व्यापार व्यवसाय ठीक तरह से चलता रहे इस हेतु नगर निगम के द्वारा एक संदेश जनहित में जारी किया गया है जिसमें इन व्यापारियों से अपनी आवश्यकता की वस्तु को खरीदने की अपील की है।












