ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी विडियो कांफ्रेस के माध्यम से जिले के 1,26,436 सम्पत्ति कार्ड का करेंगे वितरण

खास खबर

प्रधानमंत्री श्री मोदी विडियो कांफ्रेस के माध्यम से जिले के 1,26,436 सम्पत्ति कार्ड का करेंगे वितरण
खण्डवा 17 जनवरी, 2025 – भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केंद्र स्तरीय कार्यक्रम 18 जनवरी को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियो कांफ्रेस के माध्यम से सम्पूर्ण देश से चयनित स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अधिकार अभिलेख का वितरण किया जायेगा। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में जिला स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। जिले में कुल 336 ग्रामों के 1,26,436 सम्पत्ति कार्ड का वितरण किया जाएगा।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि खण्डवा जिले के कुल 618 ग्रामों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन फ्लाई किया गया है। आज दिनांक तक 615 ग्रामों के भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लिए गये है तथा शेष ग्रामों में कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 609 ग्रामों के आर.ओ.आर. पूर्ण कर लिए गये है तथा 565 ग्रामों के अधिकार अभिलेख का निर्माण हो चुका है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!