ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान मनरेगा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध हो रहा जल  

खास खबर

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान
मनरेगा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध हो रहा जल  

खण्डवा 17 जनवरी, 2025 – प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का लक्ष्य चार आधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसानों और गरीबों को फोकस करते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्धारित लक्ष्यों में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जिले ने पिछले एक वर्ष में अच्छी उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि मनरेगा योजनांतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा विकासखण्ड खंडवा मे 1 चेकडेम, विकासखण्ड पंधाना में 2 चेकडेम, विकासखण्ड खालवा मे 1 स्टॉपडेम एवं विकासखण्ड पुनासा मे 1 चेकडेम निर्माण कार्य कराए गए हैं, जिनसे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हुई है। साथ ही आसपास के किसानों को वर्ष पर्यन्त जल उपलब्ध हो सकेगा। वर्ष भर जल उपलब्ध होने से रबी एवं खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ेगा एवं जल संकट से बचाव होगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत अंतर्गत 2 सुदूर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराये जा चुके है। मार्ग निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन सुविधा का लाभ मिला है। मनरेगा योजना में निर्मित 5 स्टापडेम/चेकडेम में संचय किये गये पानी से आसपास के खेतों के किसान लाभान्वित हुए हैं। इन स्टापडेम/चेकडेम के निर्माण से वर्ष भर जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा सी.एस.आर. मद से कन्या छात्रावास छेगावमाखन मे सुदृढ़ीकरण एवं 50 से 100 सीटर में उन्नयन कार्य कराया गया है। इस छात्रावास में वर्तमान में लगभग 100 बालिकाएं निवासरत होकर अध्ययन कर रही है एवं छात्रावास में सभी सुविधाओं का उपभोग कर रही है। हाईस्कूल बीड़ में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य बालक/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु किया गया है।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा आदिवासी विकास मद अंतर्गत अनुच्छेद 275 (1) से निर्मित कार्यों में विकासखण्ड खण्डवा एवं पंधाना में पूर्व निर्मित बालक-बालिका छात्रावासों में 3 अतिरिक्त कक्ष, 2 शौचालय एवं बाथरूम निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे पूर्ण कराए गए हैं, साथ ही योजनान्तर्गत 4 पुलिया निर्माण कार्य भी कराए गए हैं जिनसे कनेक्टिविटी मिलने के कारण ग्रामीणों का यातायात सुगम हुआ है।
विभाग द्वारा विकासखण्ड खालवा, पंधाना एवं पुनासा मे 05 पशु चिकित्सालय मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराए गए हैं। इनके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार पशुओं को समय पर चिकित्सा लाभ मिल पाएगा जिससे उनकी मृत्यु दर में कमी आएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा निर्माण एजेंसी के रूप में कार्य करती है। विभाग के उपयंत्री/सहायक यंत्रियों द्वारा अपने सुपरविजन में निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कराया जाता है। विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष मे मनरेगा योजनान्तर्गत स्टापडेम/चेकडेम, सुदूर सडक निर्माण कार्य कराये गये है। मनरेगा योजना में निर्मित 5 स्टापडेम/चेकडेम में संचय किये गये पानी से आसपास के खेतों के किसान लाभान्वित हुए हैं। इन स्टापडेम/चेकडेम के निर्माण से वर्ष भर जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा।
अगले 5 साल की विभागवार प्रस्तावित कार्य योजना
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एक निर्माण एजेंसी है जो कि शासन द्वारा या अन्य विभागों द्वारा राशि उपलब्ध कराए जाने पर निर्माण कार्य निविदा पद्धति से संपादित करती है। विभाग कि कोई कार्य योजना पूर्व से तैयार नहीं कराई जाती है। वर्तमान में पीएम श्री योजनान्तर्गत 9 निर्माण कार्य जिनमे पीएम श्री शालाओ मे अतिरिक्त कक्ष, ट्रिकलिंग लैब एवं खेल मैदान कार्यों कि स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 25 पंचायत भवन निर्माण कार्य एवं 2 क्लस्टर पंचायत भवन निर्माण कार्यों कि स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिनमे निविदा आमंत्रण कि कार्यवाही प्रचालन मे है। जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) खण्डवा तथा रीछी प्रक्षेत्र पुनासा के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्षों में शासन द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराये जाने में प्रयास किये जावेगें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!