ताज़ा ख़बरें

मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई का मिल रहा लाभ

खास खबर..

एडिटर/संपादक-तनीश गुप्ता

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान
मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई का मिल रहा लाभ

खण्डवा 14 जनवरी, 2025 – प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का लक्ष्य चार आधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसानों और गरीबों को फोकस करते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्धारित लक्ष्यों में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जिले ने पिछले एक वर्ष में अच्छी उपलब्धि हासिल की है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री मनमीत मंडराई ने बताया कि एक मध्यम सिंचाई परियोजना एवं तीन लघु सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से 22 ग्रामों के लगभग 7196 कृषकों को सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि चार लघु सिंचाई हेतु विभागीय पोर्टल पर साध्यता दर्ज की गयी है। परियोजना स्वीकृति पश्चात निर्माण पूर्ण होने से 9 ग्रामों के लगभग 750 कृषकों को सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा। विगत एक वर्ष में निर्मित सिंचाई परियोजनाओं से 22495 हे. में किसानों को सिंचाई का लाभ दिया गया।
योजनाओं के माध्यम से हितग्राही को मिल रहा लाभ
जिला योजना अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में सांसद निधि योजना से 15 प्रगतिरत कार्य है, और विधायक निधि योजना से 50 प्रगतिरत कार्य है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में सांसद स्वेच्छानुदान योजना से 164 हितग्राहियों को लाभ मिला तथा विधायक स्वेच्छानुदान योजना से 1,550 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!