
*रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव के साथ शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302*
कटनी –विजयराघवगढ़ धार्मिक नगरी मे समय समय पर विभिन्न आयोजन होते ही रहते हैं। नगर के लोग ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास के साथ आयोजन करते हैं। इसी तारतम्य में नगर परिषद पार्षद माया विजय गुप्ता हेतराम गुप्ता सेट्ठू गुप्ता ने मकर संक्रांति पर्व की खुशी पर अखंड रामायण पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कराया। धार्मिक आयोजन मे किसी भी तरह का कोई भेदभाव नही रहा सभी नगर वासी मिल जुल कर इस आयोजन को सफल बनाने मे जुटे रहे। प्रातः काल अखंड रामायण पाठ का समापन के साथ हवन पूर्णाहुति के पश्चात कन्या भोज बृम्हण भोज के उपरांत भंडारा प्रारम्भ किया गया हजारो की संख्या मे नगर व आसपास के लोगों ने संकट मोचन जगन्नाथ धाम मे बिराजे राम दरवार व हनुमानजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।आयोजक विजय गुप्ता ने कहा पहले इंशानीयत इसके बाद जाती धर्म राजनीति करनी चाहिए जहा धर्म का कार्य हो वहा सिर्फ मानवता के साथ इंशानीयत से जुडे कार्य करने चाहिए। विजयराघवगढ़ मे अनेको धर्मात्मा है जो बडे बडे आयोजन होते हैं गरीबों को भोजन कराया जाता है। इस तरह के पूनित कार्यो की मै हमेशा प्रसंसा कर्ता हू चाहे वह कोई भी कराए मैने भी एक छोटा सा धार्मिक आयोजन कर सभी मित्रों साथियों के साथ साथ गरीबों को भोजन कराया। सभी लोगों ने अपनी अपनी सहभागिता निभाई उनका आभार प्रकट कर्ता हू।












