

रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ 07 जनवरी, 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। आवेदक श्री शंकर पिता लालू सिंगाड़ निवासी ग्राम करड़ावद तहसील पेटलावद द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आवेदक की तबीयत खराब होने से ईलाज करवाना है आवेदक बुजुर्ग होकर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तथा भरण पोषण करने में काफी परेशानी आ रही है। कलेक्टर द्वारा 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

आवेदक समस्त ग्रामवासीगण ग्राम पंचायत रम्भापुर तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि पूर्व सरपंच एवं सचिव के द्वारा नियमों को अनदेखी कर मतस्यपालन हेतु पट्टा प्रदाय किए जाने पर जांच कर उपरोक्त पट्टे को निरस्त करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत मोहकमपुरा द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत के बारिया फलिया में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के भवन की जर्जर स्थिति होने से डिसमेंटल करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक दिनेश निवासी ग्राम नवागांव द्वारा बताया गया कि सेल्समेन द्वारा राशन नहीं देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
आवेदक नानका राठौर निवासी डुंडका तहसील मेघनगर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि उनकी जमीन एवं मकान का का सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ग्राम पंचायत सुरडिया द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत का नया भवन पुराने पंचायत भवन के स्थान पर बनवाने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत मछलईमाता द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मछलईमाता की सर्वे क्रमांक 254/1 की भूमि पर नगर परिषद थांदला द्वारा डाले जा रहे कचरे को हटाकर कर आबादी क्षेत्र घोषित करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 44 आवेदन आए।
इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।








