

रिपोर्टर= भव्य जैन
आज नव वर्ष के प्रथम मंगलवार दिनांक 07 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री गिरीश कुमार जेजुरकर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों के द्वारा आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये गए।
जनसुनवाही में प्रत्येक फरियादी ने पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष उपस्थित होकर अपनी शिकायते व परेशानियां बताई।
जिसे गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतों को तत्परता से कार्यवाही किए जाने हेतु महिला अधिकारी/कर्मचारीयों से शिकायतों की कॉउंसलिंग कराई जाकर उनकी शिकायतों के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।








