
विजय मजूमदार
त्रिलोक न्यूज़ कांकेर —–शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला पी व्ही 61 संकुल बारदा 01 विकासखण्ड कोयलीबेड़ा जिला उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया जहां ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सुमंत बढ़ई के द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को न्योता भोज कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य के साथ भारत के प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक डॉ कृष्णपाल राणा द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सुखा प्रबंधन, कारणों, प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण तकनीक आदि विषयों पर बच्चों को जानकारी दी गई। बबली कोकड़िया और हेलन कोटपरिया द्वारा पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण पर बताया गया। नरेश साहू संतेष बघेल द्वारा जल चक्र के बारे में जानकारी दी गई। उमारानी शील द्वारा किटनाशक और रासायनिक खाद से होने वाले दुष्परिणाम को बताया गया। चंद्रभान गोटे द्वारा शैक्षणिक भ्रमण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा पर्यावरण सौंदर्य के साथ उन्हें नदी नाले से व्यर्थ बहता पानी को रोक कर उसका सदुपयोग करना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, वृक्षारोपण से लाभ, पर्यावरण प्रदूषण के कारण एवं निवारण, रसायनिक खाद और कीटनाशक दवा से होने वाली दुष्परिणाम और जैविक खेती का लाभ आदि विषयों पर जानकारी शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्राप्त हुआ। साथ ही वनभोज में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सुमंत बढ़ई के द्वारा न्योता भोज का आनंद लिया