
*सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में नगर निगम की राजस्व वसूली कार्रवाई, ₹9.49 लाख की राशि जमा*
खण्डवा//खंडवा नगर निगम द्वारा सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में लंबित राजस्व वसूली के संबंध में प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उपायुक्त श्री एस. आर. सिटोले के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत तथा राजस्व विभाग की टीम से श्री हरीश दुबे एवं श्री अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।
*संपत्तिकर सहित कुल ₹9.49 लाख की वसूली*
वसूली कार्यवाही के दौरान संपत्तिकर के रूप में ₹6 लाख सहित कुल ₹9.49 लाख की बकाया राजस्व राशि जमा कराई गई। यह राशि नगर निगम के राजस्व विभाग के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जो निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि है।
*नियमित वसूली कार्यवाहियों की श्रृंखला जारी*
नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन संस्थानों एवं व्यक्तियों द्वारा निगम को देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस क्रम में संपत्तिकर, जलकर एवं अन्य शुल्कों की वसूली हेतु नगर निगम की टीमें क्षेत्रवार कार्यवाही कर रही हैं।