
विधायक कंचन तनवे ने खंडवा को संभाग का मुख्यालय बनाने हेतु मंत्री श्री शाह को सोंपा अनुरोध पत्र,
इस मुलाकात में विधायक के साथ व्यापारी संगठन, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी थे शामिल,

खण्डवा।। खंडवा संसदीय क्षेत्र के खंडवा एवं बुरहानपुर जिले में विकास कार्यों में तेजी आए इस उद्देश्य को लेकर शासन द्वारा निमाड को संभाग बनाए जाने की चर्चा के चलते खंडवा की जनता, व्यापारी संगठन, जनप्रतिनिधियों ने संभाग का मुख्यालय खंडवा में बने इस हेतु अपने-अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिला मुख्यालय की विधायक कंचन मुकेश तनवे खंडवा की जनता की ओर से लगातार प्रयास कर रही है कि खंडवा को संभाग का मुख्यालय का दर्जा प्राप्त हो, समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के नेतृत्व में खंडवा के व्यापारी,जनप्रतिनिधि, पार्टी संगठन के पदाधिकारी रविवार को जोगी बेड़ा पहुंचे और प्रदेश के जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह से मुलाकात कर उन्हें खंडवा को संभाग का मुख्यालय बनाने हेतु अनुरोध पत्र प्रेषित किया और कहा कि संभाग बनाने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में होना है और आप स्वयं कैबिनेट में शामिल है, मुख्यमंत्री से समय लेकर सांसद, विधायकगण,व्यापारी संगठन पार्टी के पदाधिकारी भोपाल पहुंचकर इस कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करें, कंचन तनवे ने कहा कि खंडवा जिले मे विकास कार्य को बढ़ावा मिले इस हेतु निमाड़ संभाग का मुख्यालय यदि खंडवा बनता है तो खंडवा बुरहानपुर जिले में विकास को गति मिलेगी, हम सब खंडवा वासीयो का यही अनुरोध है, भौगोलिक दृष्टि से भी खंडवा मुख्यालय के लिए उपयुक्त है,आपके प्रयासों से निश्चित सफलता प्राप्त होगी, इस पर मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि मुख्यालय को लेकर में भी प्रयास कर रहा हूं,मुख्यमंत्री से समय लेकर हम सब मिलकर उनसे चर्चा करेंगे अनुरोध करेंगे की संभाग का मुख्यालय खंडवा हो, मैं भी मुख्यमंत्री से समय लेता हूं, सांसद ज्ञानेश्वर भाई भी चल रही विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री से समय ले ले हम सब मिलकर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे द्वारा मध्य प्रदेश शासन द्वारा निमाड़ संभाग का गठन कर खण्डवा को संभागीय मुक्ख्यालय बनाने हेतु अनुरोध पत्र मध्य प्रदेश शासन के जनजाती ,लोक सम्पत्ती प्रबंधन एवं गैस त्रासदी राहत मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह से जोगीबेडा स्तिथ वेयरहाउस पहुंचकर सौपा एवं भेंट की इस अवसर पर विधायक श्रीमती तन्वे के साथ पूर्व महापौर भावना शाह, व्यापारी प्रतिनिधि ओमप्रकाश अग्रवाल , धर्मेन्द्र बजाज , दिनेश पालिवाल , प्रवक्ता सुनील जैन, राजपाल सिंह तोमर, अधिवक्ता संघ से मोहन गंगराड़े, कालोनाईजर ऐसोशिएशन के सी एच ग्रूप के शुभम जैन सहित भाजपा पदाधिकारी मुकेश तनवे, आशिष चटकेले , अनूप पटेल,
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव , हरीश सेन , श्याम फुलमाली , यशदीप चौरे , प्रशांत मिश्रा , ज़ितेंद्र सिसोदिया, चन्द्रेश पचौरी , श्याम यादव, राम सिंह रावत, अनिल भगत उपस्तिथ थे . इस अवसर पर मंत्री कु. विजय शाह ने खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे सहित उपस्तिथ जनो को आश्वस्त किया की वे इस पहल में आपके साथ हैं, और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और आप सभी जन प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री से भेंट कर खण्डवा को संभागीय मुख्यालय बनाने हेतु अपना पक्ष रखेंगे।










