
रिपोर्टर भव्य जैन
रक्षा सखी की टीम द्वारा लगातार जिला झाबुआ में आमजन व बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिलीप गेट उदयपुरिया में, किशुनपुरी झाबुआ में महिलाओं एवं बच्चों को महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही बच्चों को पतंग उड़ाते समय रखी जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया कि छत पर चढ़कर पतंग ना उड़ाए व पतंग काटने पर उसके पीछे ना भागे। यदि आपको पतंग उड़ाना हो तो किसी खुले मैदान पर जाकर ही पतंग उड़ाए। पतंग उड़ाते समय चाइनीस धागों का उपयोग न करें।
इसके साथ ही अभी वर्तमान में होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे साइबर अपराधी आपको झांसे में लेकर ओटीपी ले लेते हैं या फिर किसी अनजान लिंक पर क्लिक करवा देते हैं। इसलिए किसी भी झांसे में ना आए और किसी को भी अपने मोबाइल पर आने वाला नंबर या ओटीपी किसी को भी ना दे। व अनजान लिंक पर क्लिक बिल्कुल ना करें। सबसे ज्यादा फ्रॉड ओटीपी देने के कारण हो रहा है। यदि आप ओटीपी नहीं देंगे तो आप साइबर ठगी से बच सकते हैं।
इसके साथ ही यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप अपने बच्चों का ध्यान रखें व वयस्क होने के बाद ही उनको वाहन चलाने के लिए दे। जब भी वाहन चलाएं हेलमेट जरूर लगाए। यदि किसी के साथ दुर्घटना होती है तो वह अपना इलाज करवाने में आर्थिक रूप से कमजोर होता ही है। साथ ही शारीरिक रूप से भी अक्षम हो जाता है।
रक्षा सखी की टीम द्वारा महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता व साइबर अपराधों से बचने के तरीके लगातार बताए जा रहे हैं, जिनका पालन करने से स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे व औरों को भी सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित करेंगे।