
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार को 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता,
जो कहते हैं करके दिखाते हैं,लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी बल्कि लगातार उसमें राशि बढ़ेगी, ,,प्रदेश प्रवक्ता रामदांगोरे,,
मोहन सरकार का 1 वर्ष विकास के नाम पर बेमिसाल,
खंडवा ।।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार को 1 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिला मुख्यालय खंडवा में भी पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता राम दांगौरे ने इस अवसर पर पत्रकारों से रूबरू होकर 1 वर्ष की उपलब्धि को लेकर चर्चा की, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित पत्रकार वार्ता में राम दांगोरे के साथ ही जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल,महापौर अमृता अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन,मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, श्रृंगीण उपाध्याय उपस्थित थे, पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व विधायक श्री दांगौरे ने मुख्यमंत्री श्री यादव एवं सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए बताया कि 2023 में प्रदेश की जनता ने प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद हमारी पार्टी को दिया जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रवादी सरकार हमें प्राप्त हुई है, सबका हाथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ हमारी सरकार प्रदेश में विकास कर रही है एवं अंत्योदय के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हें, हमारी सरकार का यह सुशासन विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा, मुख्यमंत्री श्री यादव ने 1 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान गरीब महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है, श्री दागौरे ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए के लिए अच्छी खबर है जल्द ही लाड़ली बहनों के खाते में अब 20 वीं किस्त जनवरी 2025 में आएगी। लेकिन जिस तरह बीजेपी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान लाडली बहनों से जो वादा किया था कि लाडली बहनों के खाते में पहले एक हजार रुपए फिर धीरे धीरे इससे बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक किया जाएगा। जब फंड की व्यवस्था हो जाएगी वैसे ही राशि बड़ा दी जाएगी, योजना के समय हमने कहा था कि पहले हम 1000 रुपए की राशि देंगे, फिर उसको थोड़ा बढ़ाया जाएगा, फिर थोड़ा बढ़ाया जाएगा इस तरह इस योजना को हम हाई एस्ट तीन हजार रुपए महीने तक लेकर जाएंगे,एकदम से कुछ लोग कहेंगे कि ₹3000 दिए जाएं तो ऐसा संभव नहीं है। फंड के जिस समय व्यवस्था हो जाएगी फिर राशि बढ़ा दी जाएंगी। अभी रक्षाबंधन के समय ढाई सौ रुपए राशि बढ़ा कर1250 रुपए बहनों को दिए जा रहे है। इस तरह धीरे-धीरे करके इस योजना की राशि बढ़ाकर ₹3000 तक ले जाएंगे यह भारतीय जनता पार्टी का बहनों से वादा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए के रूप में हर महीने आती है, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है, गरीब कल्याण के लिए भी हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है, किसान कल्याण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी, युवाओं के लिए रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड रुपए का स्वरोजगार ऋण वितरित किया गया, सभी शासकीय विभाग में लगभग 1लाख पदों पर भरती की जा रही है, प्रदेश के विश्वविद्यालय के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे,महिला सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35% आरक्षण मिलेगा,26 लाख लाडली बहनों को ₹450 रिप्लाइंग के लिए करोडो रुपए की राशि का अंतरण किया गया,
1 वर्ष के कार्यकाल में संस्कृति को भी समृद्ध किया जा रहा है, श्री कृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों को जोड़ कर पाथेय का निर्माण होगा, हजारों किलोमीटर लंबे श्री राम वन गमन पद निर्माण का निर्णय हमारी सरकार द्वारा लिया गया, प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया, गीता जयंती पर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन इस वर्ष किया गया, किसानो की समृद्धि के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है, गो संरक्षण सर्वर्धन के लिए भी सरकार कार्य कर रही है, सबके लिए सुलभ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के मोहन सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें प्रदेश प्रवक्ता राम दागोरे ने एक साल की सरकार की कई योजनाएं पत्रकारों के समक्ष रखी, इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने भी मुख्यमंत्री श्री यादव एवं सरकार को 1 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामना देते हुए सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा भी की,










