ताज़ा ख़बरें

जिला पदाधिकारी गया के निदेश के आलोक में गांधी मैदान, रेलवे स्टेशन एवम समाहरणालय के सामने बाल विवाह रोकने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

दिनांक 27/11/24 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को अनुमंडल सदर गया में जिला पदाधिकारी महोदय डॉ त्याग राजन एस एम के निदेश के आलोक में गांधी मैदान,रेलवे स्टेशन एवं समाहरणालय के सामने बाल विवाह रोकने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।आयोजन के समय प्रभारी सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई ,बाल संरक्षण पदाधिकारी , लेखपाल सह भंडार पाल एवं समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन गया मौजूद थे
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गया जिले के अन्य तीनों अनुमंडलो में भी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक (बाल विवाह जैसे अभिशाप से मुक्त करने हेतु) आयोजित करने हेतु सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई गया को निर्देशित किया गया एवं जिले के निवासियों से भी अपील की गई है कि बच्चों की शादी उनकी परिपक्वता से पहले न करें, यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो बच्चों के शारीरिक मानसिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित करता है।

 

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया

त्रिलोक न्यूज ब्यूरो

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!