
राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहम्मद इश्तियाक ने अपना जन्मदिन मनाया नेत्रहीन बच्चों के साथ
गया स्थित नेत्रहीन विद्यालय में वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहम्मद इश्तियाक ने सौरव कुमार के साथ मिलकर नेत्रहीन विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया जन्मदिन के उपलक्ष में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरण कर उनकी तबीयत का हाल-चाल लिया एवं उनके साथ समय व्यतीत किया
मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि हम तो अपनी आंखों से देख सकते हैं लेकिन इन बच्चों का क्या थोड़ा ही सही उनके सामने हम अपनी खुशियां तो बांट सकते हैं उनके साथ समय तो व्यतीत कर सकते है
मौके पर मौजूद राष्ट्रपति अवॉर्डी विशाल राज ने मोहम्मद इश्तियाक एवं सौरव कुमार की खूब सराहना की और कहा कि ये दोनों हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते है इस नेक कार्य के लिए विशाल राज ने मोहम्मद इश्तियाक की सराहना कर उन्हें जन्म दिन की बढ़ाई दी
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया
त्रिलोक न्यूज ब्यूरो











