
आज जनादेश दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सुबह सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच माता दंतेश्वरी माई जी का सपरिवार दर्शन कर प्रदेश एवं बस्तर की सुख-समृद्धि की कामना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव को महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शुभकामना एवं बधाई दी।
जगदलपुर विधायक किरण देव के सफलतम 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक किरण देव को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ ने मुलाकात किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विधायक कार्यालय नयापारा में देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनके समस्या से अवगत होकर समस्यायों का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।