ताज़ा ख़बरें

*मोहगाँव में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती*

*स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती*

*मोहगाँव में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती*
*रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश*

मंडला। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न, आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती कार्यालय ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव में ऐतिहासिक रुप से मनाई गई। सभी कांग्रेसियों ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न, आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की तैल चित्र पर तिलक वंदन किये और इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जीवनी के बारे विस्तार से जानकारी दिये गये। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी सचिव गत सिंह भवेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल खान, ब्लाक कांग्रेस संगठन मंत्री राजेंद्र झारिया, महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सोमवती धुर्वे, मोहगाँव मंडलम अध्यक्ष हसीब खान, मुनू मंडलम अध्यक्ष मानिक परते, चाबी मंडलम अध्यक्ष धनेश झारिया, आदिवासी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सेवकराम उइके,यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मरकाम, जय बघेल, आसिफ मलिक, मुन्ना सैयाम, प्रदीप बैरागी, मनोज बैरागी, पीतम झारिया, जवाहर झारिया, नवल मार्को, धरम मरावी, रमेश धुर्वे, अजय धुर्वे, शिव कुमार भवेदी, हीरा सिंह उइके सहित समस्त कांग्रेसी जन व आमजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!