ताज़ा ख़बरें

*रिहायशी इलाके में चल रहे अवैध मैरिज गार्डन पर निगम की बड़ी कार्रवाई*

खबर नगर निगम से...

खण्डवा-केंद्र स्थित छिपा कॉलोनी में चल रहे एक मैरिज गार्डन को निगम की ओर से आयुक्त महोदया प्रियंका राजावत के निर्देश पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई उस शिकायत के आधार पर की गई, जो वहां के निवासियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि रिहायशी इलाके में मैरिज गार्डन संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।निगम की इस कार्रवाई में उपयंत्री आदर्श और प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी अजय सारसर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। आयुक्त के आदेशानुसार निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित हो रहे इस मैरिज गार्डन को सील कर दिया।आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आवासीय इलाकों में इस प्रकार के अनाधिकृत व्यापारिक गतिविधियों पर सख्त कदम उठाए जाएं ताकि निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!