जिला संवाददाता-तनीश गुप्ता
खण्डवा-खंडवा के थाना हरसूद क्षेत्र के चारखेड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में रात्रि 03:17 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल हरसूद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण चोरे पायलेट रोहित श्रीवास ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की कामायनी एक्सप्रेस से मुंबई से हरदा जा रहा युवक सुनील पिता गेंदालाल मंडराई निवासी आलनपुर जिला हरदा रात्रि में तवा ब्रिज के पास ट्रेन से गिर कर घायल हो गया था। घायल युवक चल कर चार खेड़ा रेल्वे स्टेशन पर आ गया था। डायल-100 एफ आर व्ही द्वारा घायल युवक को शासकीय अस्पताल हरसूद पहुँचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया ।













