जिला संवाददाता-तनीश गुप्ता
खण्डवा-मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, सचिव राकेश झवर एवं मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29 अक्टूबर मंगलवार धन त्रयोदशी धनतेरस को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे काकड़ा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 9 बजे ध्वजा पूजन, 10 बजे विशेष पूजन, 12 बजे नैवेद्य आरती, शाम 6 बजे धन्वंतरि पूजन सहित धन के देवता कुबेर का आव्हान, विशेष पूजन एवं 10 बजे शयन आरती होगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 बुधवार रूप चौदस ,श्री हनुमान जयंती को प्रातः 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे काकड़ा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती ,9 बजे यम दीपदान, 12 बजे नैवेद्य आरती, विशेष पूजन रात्रि बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी। दि. 31 अक्टूबर गुरुवार दीपावली महापर्व मुख्य दिवस प्रातः 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे, यम दीपदान, 10 बजे विशेष पूजन कुमकुम अर्चन, 12 बजे नैवेद्य आरती, शाम बजे विशेष कुबेर पूजन, रात्रि 8 बजे महा लक्ष्मी की महाआरती तथा रात्रि 01.11 बजे महानिशा काल सिंह लग्न में दक्षिण भारतीय पद्धति द्वारा पं. बसंत महोदय द्वारा कोशांबा पुजन द्राक्ष अर्चन, तर्पण विशेष पूजन होगा। यह पुजन रात्रि 3 बजे तक होता है इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।. 02 नवम्बर को गोर्वधन पूजन को प्रातः 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 12 नैवेद्य आरती, विशेष पूजन रात्रि बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी। 03 नवम्बर भाईदूज एवं अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे ककड़ा आरती, अन्नकूट महोत्सव अंतर्गत 256 प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाकर 10 बजे से 12 बजे भोग के दर्शन एवं भोग आरती होगी। इसी दिन दोपहर 4 बजे में अन्नकूट प्रसादी वितरण (अन्नकूट भंडारा) होगा। विशेष पूजन रात्रि 8 बजे, 10 बजे शयन आरती होगी।मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष शैलेश पालीवाल ने बताया कि पांच दिवसीय दीपोत्सव आयोजन हेतु ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई।










