ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशशिवपुरी

महाराष्ट्र से शक्कर भरकर शिवपुरी के कोलारस आ रहे ट्रक में आग लग गई।

महाराष्ट्र से शक्कर भरकर शिवपुरी के कोलारस आ रहे ट्रक में आग लग गई। घटना आज (28 अक्टूबर) शिवपुरी जिले की सीमा से सटे गुना जिले के म्याना में हुई। इधर जब तक फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक ट्रक में भरी क्विटलों में शक्कर जलकर खाक हो गई। वहीं व्यापारी ने जानबूझकर ट्रक में आग लगाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही इसकी शिकायत भी म्याना थाने में दर्ज करवाई है। कोलारस कस्बे के किराना व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि उसने महाराष्ट्र की मिल से 350 क्विंटल शक्कर ऑर्डर कर मंगवाई थी। शक्कर की 700 बोरियों को ट्रक में भरकर कोलारस के लिए लाया जा रहा था। किराना व्यापारी का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने सुबह 9 बजे फोनकर बताया की ट्रक में अचानक आग भड़क गई है और शक्कर की बोरियां जलकर खाक हो गई है। जानबूझकर ट्रक में आग भड़काई गई है और ट्रक में रखी बोरियों को ड्राइवर ने खुर्दबुर्द किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!