स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओ को लेकर आज ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के माध्यम से ज्ञापन सौप आक्रोश व्यक्त किया गया. साथ ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा से फ़ोन द्वारा वार्ता भी की गयी ज्ञापन देते हुए ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि रानीखेत उपमंडल के सबसे बड़े उप जिला चिकित्सालय में केवल रानीखेत ही नहीं अपितु सोमेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, ताड़ीखेत, स्याल्दे, भतरोजखान आदि दूरस्थ क्षेत्रों से मरीज आते हैं।
परन्तु हाॅस्पिटल प्रशासन की लापरवाही से व बहानेबाजी से मरीजों को हायर सेन्टर रेफर किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा रेफर किया जा रहा है। जिससे उनको काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। हाॅस्प्टिल की बिल्डिंग में एक भी दरार नहीं होने के बावजूद हाॅस्पिटल के अधिकत्म हिस्से के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर (ओ.टी.) को भी बंद कर दिया गया है। जिससे मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है व मरीज़ों को रेफर किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि शीघ्र अस्पताल कि हालत में सुधर कर व्यवस्थाए सुचारु नहीं कि गयी तो हम सभी उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण शासन – प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस महिला नगराध्यक्ष नेहा साह माहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन कालाकोटी, कमल रावत, जगदीश मनोठिया, हरीश पवार, प्रदीप रावत, गौरव सिंह, मो० दानिश, करन कालाकोटी आदि उपस्थित रहे।










