विगत दिवस सायं काल हमारे यहाँ के विद्युत् वितरण संयंत्र गृह में अग्नि विस्फोट हो गया | आपातकाल में अग्निशमन को सुचना दी गयी लेकिन वो लगभग ढाई घंटे बाद पहुंची क्योंकि रानीखेत से आना होता है फिर…… आज सुबह कोई मजाक कर रहा था कि वो भी आते ही पहले पानी लेने जलनिगम नौला गयी … ।
पता नहीं किसका द्रष्टि दोष लगा या परसों पटाखे फोड़े थे उससे बिजली माई (या माई के सेवक एई जेई आदि) नाराज हो गयी |
खैर पहले तो ये सुनने में आया कि अब कम से कम पाच दिन को गई, दस दिन भी हो सकते हैं लेकिन फिर रात ग्यारह बजे आ गयी और सुबह ग्यारह बजे बाजार में भी आ गयी …. पता लगा किसी अन्य फीडर से व्यवस्था की गयी है | अभी पता नहीं पेयजल पम्प चलेंगे या नहीं लेकिन अन्य क्षेत्रों के लिए भी अलग अलग फीडरों से व्यवस्था बनाई जा रही है ऐसी सूचना मिल रही है …. शायद नए फीडरों की व्यवस्था के बाद दिन भर में बीस बीस बार बिजली जाने की समस्या से मुक्ति मिल जाये ! क्योंकि नये संयंत्र लग जाएंगे।
2,541 1 minute read










