अन्य खबरेटेक्नोलॉजीताज़ा ख़बरेंदेशशिक्षा

खेल के मैदान में चला जागरूकता सेशन

खेल के मैदान में चला जागरूकता सेशन

आज थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा आर्य इन्टर कॉलेज देघाट के मैदान में आयोजित खेल महाकुम्भ में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व उपस्थित जनमानस को सड़क सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, महिला एवं बाल अपराध, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया गया।

यदि कोई गांव में नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस कन्ट्रोल रुम डायल 112 में सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।
साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई व स्कूल स्टाफ व उपस्थित लोगों को किरायेदार सत्यापन के बारे में भी जानकारी दी गयी।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!