दिनांक 4.10.2024 को ग्राम बिरगोद में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण प्रमुख विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद अर्गल द्वारा किया गया था। गर्भवती महिला श्रीमती सोनाली पति विजेंद्र सिंह मोगिया जांच हेतु आई थी। उसका इलाज प्राइवेट महिला चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। आज दिनांक 8.10.2024 को प्रमुख विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद अर्गल स्वयं विभाग की टीम लेकर ग्राम बिरगोद में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। श्रीमती सोनाली का पूर्व में प्रसव अमलतास हॉस्पिटल देवास में ऑपरेशन द्वारा दो बच्चों का जन्म हुआ था । परंतु तीन दिन बाद ही दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई थी। सोनाली पुनः गर्भवती है एवं हाई रिस्क है । टीम में उपस्थित महिला चिकित्सक डॉक्टर स्मिता पाटीदार द्वारा जांच की गई एवं लैब टेक्नीशियन द्वारा रक्त नमूने लिए गए । रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र में ही आयरन सुक्रोज लगाया गया जिससे उसके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ सके । उन्हें संतुलित भोजन के विषय में समझाया गया एवं अस्पताल में सुरक्षित प्रसव करवाने हेतु बतलाया गया । टीम में डॉक्टर रवि बड़ाल, डॉक्टर स्मिता पाटीदार, बीईई रामचरण भॅवरासिया, सेक्टर सुपरवाइजर हरिराम चादर,लेब टेक्नीशियन भूपेन्द्र डामेचा,सीएच ओ ज्योति भाटिया , एएनएम शालिनी सिंह ,आशा सुपरवाइजर अनुराधा शर्मा ,आशा कार्यकर्ता रेखा मालवीय, एवं आंगनबाड़ी सहायिका पवन बाई आदि उपस्थित थे।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
3 hours ago
अखबारों का अवसान या पत्रकारिता का पुनर्जन्म
3 hours ago
विद्युत उपभोक्ता जल्द से जल्द कराये रजिस्ट्रेशन, उठाये भारी छुट का लाभ
3 hours ago
खंडवा की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि मातृभाषी रत्न सम्मान।
3 hours ago
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराने का अमेरिका सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
3 hours ago
वयं गुरुकुलम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
3 hours ago
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा समीक्षा बैठक कि आयोजित
4 hours ago
*भारतीय मजदूर संघ का “विरोध दिवस” : 25 फरवरी को खंडवा में रैली, धरना एवं ज्ञापन*
7 hours ago
सीएम योगी आज दोपहर मेरठ पहुंचेंगे और सभा स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का खुद जायजा लेंगे।
7 hours ago
शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में आज दिनांक 20 / 2/2026 को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में साबुन व फेस पैक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बल प्रसंस्करण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना