Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

एक्सीडेंट: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की दर्दनाक मौत

कांठ थाना क्षेत्र में अमरोहा रोड पर हुआ हादसा * सड़क पार कर रहा था मजदूर * पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा * अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

 

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे ईंट भट्ठा मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृत मजदूर का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
कांठ क्षेत्र में उमरी कलां रोड स्थित ईंट भट्ठे पर ग्राम बराबन मूसेरी थाना घूरैरया, जनपद बाका बिहार प्रदेश का रहने वाला महेश राय (50) पुत्र महेश्वर राय मजदूर था। वह यहां काफी दिनों से ईंट पथाई व अन्य कार्य कर रहा था। महेश राय शुक्रवार की तड़के पांच बजे कांठ-अमरोहा मार्ग स्थित गांव महमूदपूर भगवानदास के सामने सड़क को पार कर ईंट भट्ठे पर जा रहा था। इसी बीच आए अत्यंत की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन मजदूर महेश राय को रौंदता हुआ फरार हो गया। जिससे महेश राय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के ही गांव के रहने वाले घंटू मांझी पुत्र भारत मांझी ने हादसे की जानकारी कांठ थाना पुलिस को दी।
जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं दूसरी ओर हादसा स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में घंटू मांझी की ओर से कांठ थाने में तहरीर देकर हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मजदूर महेश राय की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!