Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

भारतीय किसान संघ नोहर शाखा का सम्मेलन सम्पन्न।

एडवोकेट राजेंद्र सिहाग पुनः बने तहसील अध्यक्ष।

  1. http://( मोहरसिंह ) नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। भारतीय किसान संघ नोहर तहसील का आज सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता और भगवान बलराम के चित्र पर माला अर्पण कर विधिवत रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सोडा सुरेंद्र स्वामी जिला कार्य करने सदस्य, दिलीप सोनी प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, किशोर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष

,दीपचंद बेनीवाल जिला परिषद सदस्य ,बेगराज शर्मा खुईया अध्यक्ष ,राजेंद्र सिहाग द्वारा की गई। सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में किसान प्रतिनिधियों ने में भाग लिया । सम्मेलन में बोलते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ एक गैर राजनैतिक किसान संगठन है, जो कि हमेशा किसान के लिए संघर्ष करता है। किसानों का यह संगठन किसानों के लिए और किसान हित में काम

करता है। यह संगठन बिना किसी तोड़फोड़ और हुड़दंग बाजी के किसानों की मांग को मनवाने की शक्ति रखता है । सम्मेलन में दिलीप सोनी प्रखंड अध्यक्ष ने अपना बधाई संदेश दिया और कहा कि यह संगठन राष्ट्रहित में काम करने वाला है। इस संगठन का मुख्य लक्ष्य किसान और राष्ट्र को अधिक से अधिक शक्ति प्रदान करवाना है। सम्मेलन में सुरेंद्र स्वामी जिला कार्यकारिणी सदस्य किशोर सिंह जी

बेगराज शर्मा दीपचंद बेनीवाल और अजय सिंह ने अपने विचार रखें। पृथ्वी सिंह साहू महामंत्री ने त्रिवार्षिक रिपोर्ट पेश की, सम्मेलन में आए हुए किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन में शेखू सिंह बरवाली, राजेंद्र भांभू रामगढ़ ,महेंद्र सिंह चारणवासी दयाराम साहू ,शंकर कड़वासरा, दयाराम रतनपुर नरेश कड़वासरा ने किसानों की समस्याओं को जोरदारी तरीके से रखा और संगठन को मजबूत

करने पर जोर दिया। मंच संचालन बेगराज शर्मा ने किया , किशोर सिंह ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनने पर अपने विचार व्यक्त किए। गांव से आए हुए अध्यक्ष और महामंत्रियों ने सर्व सहमति से राजेंद्र सिहाग को पुनः नोहर का तहसील अध्यक्ष, पृथ्वी सिंह साहू को महामंत्री और गुगनराम बेनीवाल को उपाध्यक्ष को

सर्वसम्मति से चुना। कार्यकारिणी का गठन का अधिकार तहसील शाखा को दिया गया। इसी कड़ी में रामगढ़ उप तहसील की भी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शेखू सिंह बरवाली को अध्यक्ष राजेंद्र भांभू रामगढ़ को महामंत्री, फेफना उप तहसील का भी गठन किया गया, जिसमें पूरणमल को अध्यक्ष दयाराम रतनपुरा को महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम के बाद में धान मंडी के अंदर किसान

एकता जिंदाबाद के नारे के साथ रैली निकाली गई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री और उपाध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजेंद्र सिहाग नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी आए हुए अतिथियों और किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मुझे संगठन ने

जो दायित्व दिया है उसको मैं पूरी शक्ति के साथ पूरे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करुंगा और किसान हित में कार्य करते हुए किसानों की जो छोटी-छोटी समस्या है, उनका हल करवाने में अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा । आज किसानों के तहसील शाखा के सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित थे।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!