Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

मैनपुरी में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार। पुलिस कर आरोपी की तलाश*

*मैनपुरी में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार। पुलिस कर आरोपी की तलाश*

 

* मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है उसके दोस्त के भाई ने वारदात को अंजाम दिया और चीख पुकार मचाते ही वह रात के अंधेरे में मौका देखकर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है तो वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है।

 

मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। दिव्यांग पीड़िता और उसकेपरिजनों ने बताया उनका बेटा मकान में रंगाई पुताई और बाल पुट्टी का काम करता है। उसके साथ ही उसका एक दोस्त भी काम करने के लिए जाता है। बीती रात उसके भाई के साथ उसका दोस्त भी उसके घर पर आ गया जिसे परिजनों के साथ खाना खा पीकर सोने चला गया। रात लगभग 1 बजे जब सभी लोग सो गए तो उसने उनके घर पर लेटी उनकी दिव्यांग बहनका मुंह बंद करके बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म जैसीघि नौनी वारदात को अंजाम दिया।

दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज रात घर में चीखपुकार होने से परिजन जाग गए तो आरोपी दोस्त मौका देखकर रात हीं घर से फरार हों गया। परिजनों ने सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द किया जाएगा आरोपी गिरफ्तार मामले को लेकर बेवर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी नें बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!