सिंगोली।प्राकृतिक आपदा आंधी से टूटे विद्युत पोल लगाकर लाईन दुरुस्त नहीं कर मनमानी पर उतारु सिंगोली विद्युत वितरण कम्पनी के जेई आशीष खटीक इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं।बीते 18-19 मई की दरमियानी रात तूफानी बारिश से टूटे तीन विद्युत पोल लगाने के ऐवज में आशीष खटीक ने किसानों से 80 हजार रुपये की मांग कर रखी है और जमा नहीं करवाने पर पुलिस कार्यवाही की धमकी देते हुए अश्लील गालियां निकाल रहें हैं।उक्त आशय का एक शपथ पत्र जिला कलेक्टर को देते हुए ग्राम पटियाल निवासी भीमराज धाकड़ ने बताया कि 18 मई को आये आंधी तूफान के कारण मेरे खेत गुजर रही विद्युत लाईन जो कि देवीलाल मोड़ा बलाई,कन्हैयालाल-भवाना,उदयलाल बलाई,शंभूलाल राठौर,कन्हैयालाल,गोकुल, मोहलाल,धन्नालाल आदि के विद्युत कनेक्शन जुड़े हैं।उक्त विद्युत लाइन के तीन पोल आँधी तूफान के कारण धरासायी हो गये जिसकी जानकारी क्षेत्र के लाइनमैन हरिशंकर मेघवाल को फोन लगाकर गोविंद धाकड़ ने दी।बताया जा रहा है कि धराशायी हो रही विद्युत लाइन 11 केवी लाइन से टकरा सकती हैं जिसके कारण गम्भीर हादसा हो सकता है।लाइनमैन ने अन्य कार्य में व्यस्तता बताते हुए मौके पर पहुँचने पर असमर्थता जताई और गोविंद धाकड़ अन्य किसानों का सहयोग लेकर उचित कार्यवाही करने की कह दिया।गोविंद धाकड़ जो कि पेशे से विद्युत मोटर पम्प का कार्य करता था उसने मौजूद लोगों के साथ अपनी सूझबूझ से किसी तरह विद्युत लाईन की सप्लाई बन्द कर दी।22 मई को सिंगोली जेई आशीष खटीक ओर लाइनमैन हरिशंकर मेघवाल मोके पर आये और जेई आशीष खटीक गोविंद धाकड़ को अश्लील गाली गलौच करने लगा व तीन पोल तोड़ने का आरोप लगाते हुए 80 हजार रुपये की मांग करने लगे।भीमराज ने बताया कि पोल टूटे हुए दो हफ्ते निकल गये हैं और जेई पैसे की मांग पर अड़े हुए हैं विद्युत सप्लाई चालू नहीं कर रहे है वहीं विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पोल से सम्बंधित विद्युत किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जबकि शंभूलाल राठौर के खेत पर मवेशियों के लिये बोये गये बाजरे की फसल सुख गई हैं जिसका जिम्मेदार कौन हैं।भीमराज धाकड़ ने शपथ पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर से मांग की हैं कि मामले में हस्तक्षेप कर किसानों की विद्युत आपूर्ति बहाल करवायी जाए।इधर विद्युत वितरण कम्पनी के जूनियर इंजीनियर आशीष खटीक का कहना है कि विद्युत पोल तूफान से नहीं टूटे हैं किसानों ने अपनी लाईन को ट्रांसफर करने के लिये पोल तोड़े हैं।मौका पंचनामा बनाकर थाने में भी शिकायत की हैं,यह लोग उससे बचने के लिये अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
*कोतवाली पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश कि अव्हेलना करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर कि गई सख्त कार्यवाही।*
4 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय दिवस विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म, पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर दोषी को दंडित कराने की सार्थक कार्यवाही करते हुए पिछले 12 दिन मे समस्त न्यायालय मे विचाराधीन 158 प्रकरण का निराकरण कर 75 प्रकरण मे दण्डादेश किया गया*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया स्कूल बस चेकिंग अभियान*
5 hours ago
जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री सीएम से मिलकर बनाएं विकास योजना।
5 hours ago
एमएलबी स्कूल खंडवा में मनाया गया ‘विश्व युवा कौशल दिवस’, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियां।
5 hours ago
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा महिला कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहा।
5 hours ago
*सिंधी के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम की 105 वीं जयंती पर 22 को संगीत संध्या*
5 hours ago
किशोर दा के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन 22 एवं 23 जुलाई को।