Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

 नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                         नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार
आरोप है कि शिक्षक बीते कई महीनों से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. जिसके कारण लड़की गर्भवती हो चुकी थी. दुर्गापुर. शहर के न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने घर में नौकरानी का काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में घर के मालिक (शिक्षक) को गिरफ्तार किया है.

सोमवार को आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश कर पुलिस, रिमांड पर लेने की अपील करेगी. सूत्रों के मुताबिक एमएएमसी के टीओन इलाके में शिक्षक का आवास है. उसके आवास में बीते कई महीनों से बस्ती की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की, नौकरानी के तौर पर काम करती है. आरोप है कि शिक्षक बीते कई महीनों से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. जिसके कारण लड़की गर्भवती हो चुकी थी.

इसकी खबर लड़की के परिजनों को होने के बाद परिजनों ने लड़की से पूछताछ की. पूछताछ के बाद लड़की ने परिजनों को सारी बात बता दी. शनिवार की देर शाम पीड़िता के परिजन आक्रोशित होकर शिक्षक के घर पहुंचे. जहां पूछताछ के बाद शिक्षक ने पहले आरोपों से इनकार कर दिया. अंत में परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया. इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!