Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 400 रोगी हुए लाभान्वित

सीकर. इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, भृगु आयुर्वेद हॉस्पिटल ,चौधरी फिजियोथेरेपी क्लीनिक एवं मेडिकल प्वाइंट सीकर की ओर से निशुल्क आयुर्वेद एवं फिजियोथैरेपी शिविर का रविवार को प्रातः 8:00 से दोपहर 1:00 तक विद्याश्रम पब्लिक स्कूल पोलो ग्राउंड सीकर में आयोजन किया गया। शिविर संयोजक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 400 रोगियों का नि:शुल्क उपचार कर दवा वितरण किया गया ।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा विख्यात नाड़ी वैद्य बृजेश कुमार शर्मा तथा फिजियोथैरेपिस्ट विशेषज्ञ डॉ. मलतूब हुसैन चौधरी द्वारा सेवाएं दी गई। शिविर में मेडिकल प्वाइंट सीकर द्वारा समस्त पंजीकृत रोगियों का बीपी शुगर ब्लड आदि की नि:शुल्क जांच की गई । शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा निदान परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। अत्याधुनिक उपकरणों के साथ नि:शुल्क फिजियोथैरेपी की गई।

उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने शिविर का अवलोकन कर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सीकर में किए ये जा रहे कार्यों की सराहना की। चिकित्सा शिविर की उपयोगिता बताते हुए इससे आम जन को श्रेष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा प्राप्त होने के साथ-साथ सामान्य स्वस्थ जीवन में जागृति लाने हेतु व्यायाम फिजियोथैरेपिस्ट के निर्देशन में होना श्रेष्ठ बताया।

इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष राकेश लाटा, अध्यक्ष सैयद शब्बीर अली, संरक्षक पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, कांति प्रसाद पंसारी, कोषाध्यक्ष पन्नालाल शारदा, सचिव सुनील अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा ) पवन मोदी, सुरेश अग्रवाल ,पवन शर्मा, डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि, गोपाल पांडे, दिनेश पुरोहित, विनोद नायक, राम अवतार कुमावत, यशस्वी राठौड़ आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!