Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

अधिवक्ता के पिता का निधन, जताया गया शोक

अधिवक्ता के पिता का निधन, जताया गया शोक

लालगंज, प्रतापगढ़। हण्डौर निवासी तहसील के अधिवक्ता जितेन्द्र शुक्ल के पिता रमापति शुक्ल 90 का शुक्रवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। साथी के पिता की मौत की जानकारी को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने यहां शोक सभा कर न्यायिक कामकाज से खुद को विरत रखा। सभा की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह व संचालन महामंत्री सूर्यकांत निराला ने किया। वहीं शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने दीवानी तथा तहसील अदालतों मे न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, राजेन्द्र त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी महेश, राजेश तिवारी, विकास मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, मदन मिश्र, शिवाकांत शुक्ल, दीपेन्द्र तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!