मक्सी से शाजापुर के बीच दिनदहाड़े ट्रक कटिंग की वारदातें रोज सामने आती हैं। ट्क कटिंग का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे किसी कार चालक ने बनाया था। इस वीडियो ने एक बार फिर जिले में हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक कटिंग का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो युवक टुक पर चढ़कर उसमें से तिरपाल काटकर सामान से भरा एक बक्सा नीचे फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा है। बक्से को नीचे फेंकने के बाद ट्रक कटिंग कर रहे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं। ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने इस पूरे वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ट्रक चालकों ने किया था हाईवे जाम
बीते दिनों आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों नैनावद घाटी पर बदमाशों ने एक ट्रक में से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था लेकिन ट्रक चालक की सतर्कता से बदमाश चोरी किए हुए बक्से को नहीं ले जा पाए थे। इसके बाद वहाँ टुक चालकों में चक्काजाम कर हंगामा कर दिया था। लालघाटी पुलिस ने वहां पहुंचकर आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त करवाया था। इस हाईवे पर प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाती। वहीं इस मामले में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल का कहना है कि ट्रक कटिंग की घटना करें घटित हुई है इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। अभी तक कटिंग का वीडियो मेरे पास नहीं आया है। ना ही कटिंग की कोई शिकायत किसी वाहन चालक ने की है। वीडियो मिलने पर संबंधित वीडियो की जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं
14 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत सातवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय में चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़, पम्पलेट वितरण एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
16 hours ago
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व प्रारम्भ
16 hours ago
*बुधवार से शुरू होगा “वॉइस ऑफ खण्डवा” राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन*
16 hours ago
*थाना मूंदी पुलिस को चोरी के प्रकरण में मिली बड़ी सफलता*
17 hours ago
*दादाजी मेले में बुधवार, गुरूवार को भी दोनों मेमू ट्रेन चलायी जाये*
17 hours ago
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
17 hours ago
एस एन कॉलेज के सामने हुआ प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रखी मांग
23 hours ago
केंदुआ–बोकारो मुख्य मार्ग चालू करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश_धारी का एक दिवसीय धरना
23 hours ago
घुंचापाली स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित