नौजवान कह रहे कि बेरोजगार होने से शुरू हो रहा शादी का संकट:सपा प्रमुख
बीजेपी के लोग लीक कर रहे पेपर- सपा प्रमुख
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज के द्वारिका गंज के निकट चांदपुर सैदोपट्टी गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगने अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और युवाओं के अग्नि वीर की योजना जो बीजेपी सरकार जो लेकर आई है उसे हम पूरी तरह खत्म कर देंगे और युवाओं को फौज में जैसे होता था अब वह वैसे ही भर्ती होगी इसी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने कहा आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुल्तानपुर आए थे और युवाओं में नया जोश देकर जा रहे हैं गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद की सुल्तानपुर से जीत पक्की है, अखिलेश यादव ने कहा,भाजपाइयों ने महंगी कर दी हमारी साइकिल। पारले-जी बिस्कुट के साइज पर अखिलेश यादव ने किया कमेंट,कहा जल्द ऐसा आएगा जब पारले-जी पैकेट में एक बिस्किट आएगा। नौजवानों की नौकरी छीनने वाले सत्ताधारियों ने महंगी कर दी नैनो यूरिया। बीजेपी के लोग लीक करा रहे पेपर,जिसे नौजवानों को ना देनी पड़े नौकरी। नौजवान कह रहे कि बेरोजगार होने से शुरू हो रहा शादी का संकट। राशन योजना में कम हो गई मात्रा,घटिया हो गई गुणवत्ता। कहा बीजेपी वाले अग्निवीर के बाद पुलिस की नौकरी भी करेंगे तीन साल की। अखिलेश का ऐलान, गरीबों को पौष्टिक आटे के साथ हम मोबाइल के लिए देंगे डाटा, ताकि मोबाइल पर युवा हों अपडेट। सरकार बनने पर हम माफ करेंगे गरीबों का क़र्ज़। कटाक्ष,दिल्ली वालों ने अपने मित्रों को किया सुरक्षित, भेज दिया विदेश। इलेक्टोरल बांड और वैक्सीन से पैसा लिया फटाफट। वोटर लिस्ट में कहीं नाम तो वोट हर हाल में डालें,जिससे दूसरा इंजन भी हो जाएं गायब। मेनका गांधी पर कटाक्ष,दिल्ली की होर्डिंग में गायब हैं सुल्तानपुर की बीजेपी प्रत्याशी इस मौके पर जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद प्रत्याशी राम भुआल निषाद, भीम निषाद पूर्व प्रत्याशी सुल्तानपुर, इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ,विधानसभा अध्यक्ष इसौली स्वामीनाथ यादव डॉक्टर सुरेश यादव पृथ्वी पाल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष ,अनुपसंडा पूर्व विधायक अरुण वर्मा पूर्व विधायक भागेलू राम डॉ राकेश राजन जिला उपाध्यक्ष पप्पू रिजवान, महिला जिला अध्यक्ष शारदा यादव राजेश यादव, देव यादव ब्लॉक अध्यक्ष दुबेपुर अनिरुद्ध यादव , अतेंद्र जायसवाल लंभुआ नगर पंचायत प्रत्याशी पूर्व शहजाद अहमद देवेंद्र यादव गुड्डू बृजेश यादव राकेश श्रीवास्तव दीपू मनोज अग्रवाल ज्ञान प्रकाश यादव जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा राजेश यादव प्रधान, अर्जुन यादव, शैलेंद्र यादव, हरीश यादव,निखलेश सरोज जिला पंचायत सदस्य, पार्टी के समस्त नेता उपस्थित रहे।









