Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरेंदेशराजनीति

भाजपा का 400 पार का नारा पाकिस्तान का नक्शा बदलने के लिए है : भानु

भवनाथपुर  विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कैलान, अरसली उत्तरी, दक्षिणी एवं भवनाथपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के पास नुक्कड़ सभा कर एनडीए प्रत्याशी बीड़ी राम के लिए वोट मंगा

भवनाथपुर  से

विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कैलान, अरसली उत्तरी, दक्षिणी एवं भवनाथपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के पास नुक्कड़ सभा कर एनडीए प्रत्याशी बीड़ी राम के लिए वोट मंगा।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने आक्रामक भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा 400 पार संविधान बदलने के लिए नहीं है बल्कि पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान का नक्शा बदलने के लिए है। शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी उग्रवादी सामंतवादी और परिवारवादी लोग रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव सामंती विचारधारा के हैं जबकि ताहिर अंसारी उग्रवादी है।

यह सभी लोग देश में मोदी की सरकार को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों को भोजन, शौचालय, गैस सिलेंडर और जनधन खाता दिया तथा हर घर में नल से पानी भी दिया। इसलिए भाजपा उम्मीदवार को विजई बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि विपक्षी दलों का अफवाह है कि मोदी संविधान बदल देंगे और आरक्षण भी समाप्त कर देंगे। घूरन राम ने भी लोगों से अपील किया कि मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा उम्मीदवार बीड़ी राम को अपना कीमती मत दें।सभा को गढ़वा जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेंद्र कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जिला मंत्री मधुलता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि चंदन ठाकुर,संजय यादव ने संबोधित किया।

 

सभा की अध्यक्षता और संचालन मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने की।

मौके पर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, रूपा सिंह,जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, अनिल चौबे, मनोज पहाड़िया, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, भानु गुप्ता,विनय चौबे सतीश पाठक, घनश्याम शुक्ला, रवि पाल, लल्लू ठाकुर, सुधीर गुप्ता, भृगुण ठाकुर, सुधीर सोनी, अरुण गुप्ता, दयानन्द, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!