ताज़ा ख़बरें
Trending

अलीगढ़ जोन को मिलेंगे 11 टीजी टू कर्मी

जिला संवाददाता

अलीगढ़ जोन को मिलेंगे 11 टीजी टू कर्मी

 

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के आने वाले समय में टीजी टू कर्मियों कमी पूरी होगी । अलीगढ़ जोन में टेक्निकल ग्रेड ( टीजी ) टू के 11 कर्मचारी मिलेंगे । इन कर्मचारियों से सब स्टेशन की देखरेख का काम लिया जाएगा । अलीगढ़ जोन में 127 सब स्टेशन हैं । इनसे जुड़े क्षेत्रों की देखरेख की जिम्मेदारी 87 अवर अभियंताओं पर है । इसके चलते विद्युत सब स्टेशनों पर काम प्रभावित हो रहा है । पावर कारपोरेशन ने सब स्टेशनों पर कर्मचारियों की पूर्ति के लिए डीवीवीएनएल के नौ जोन के लिए 89 कर्मचारियों की व्यवस्था की है । पहले नौ में अब तक 1,311 कर्मचारी थे । अब कुल मिलाकर 1,400 कर्मचारी हो गए हैं । अलीगढ़ जोन की 10 डिवीजन में टीजी -2 कर्मचारी 225 हैं । अब नए 11 कर्मचारी और मिलने से संख्या टेक्निकल ग्रेड ( टीजी ) के कर्मियों की संख्या बढ़कर 236 हो जाएगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!