Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

डा .सरिता सिंह ने अपने समर्थकों की बुलाई बैठक।

हजारों की तादाद में पहुंचे समर्थक। भीड़ देख राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल।

अयोध्या


जनपद के तारुन बाजार में गोसाईगंज के लोकप्रिय विधायक अभय सिंह की पत्नी डा.सरिता सिंह ने भाजपा का झंडा थमाने के बाद शनिवार की शाम 4बजे गोसाईगंज विधानसभा में तारुन ब्लाक क्षेत्र के अपने समर्थकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया ।बैठक में उम्मीद से भी अधिक समर्थक दोपहर से ही सुनिश्चित स्थल पर पहुंचने लगे । देखते ही देखते लगभग 15000 हजारों की संख्या में समर्थक बैठक में पहुंच गए ।तथा डा.सरिता सिंह व उनके ससुर भगवान बक्स सिंह एवम् उनके विधायक पति अभय सिंह के 15वर्षो सेक्षेत्र की जानता के प्रति समर्पण को देखते हुए सपा व बसपा के 5488लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पहुंच गए।जिनकी सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।तो दूसरी तरफ विधायक श्री सिंह गेट पर खड़े होकर आने वाले मेहमानों का बड़ी ही सादगी के साथ अभिवादन करते रहे।जिसको देख कर जानता भाव विभोर हो गई।वही रेडियो सिंगार अरविंद मौर्य ने भी अपने लोक गीत के माध्यम से उपस्थित जान समूह का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में डा .सरिता सिंह ने बताया कि वे और उनका परिवार गोसाईगंज विधानसभा की जनता को अपना परिवार मानता है । जनता के शुख दुख में परिवार सहित सदैव उपस्थित रहेगा ।इस दौरान
शिवपूजन यादव , जमुना वर्मा ,नीरज सिंह, मलखान सिंह, राजू सिंह, भारत वर्मा, पिंटू सिंह, के के सिंह, राजेश तिवारी, विनोद तिवारी, भोला पांडेय, शैलेश पांडेय, आरती वर्मा, अमर सिंह चिराग, राजमणि, सहित लगभग 1500 हजार की संख्या में समर्थक मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!