अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

विकास खण्ड बावन में चुनाव पाठशाला/मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

 

हरदोई। विकास खण्ड बावन के ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर के प्रा० पाठशाला मुजाहिदपुर के बूथ संख्या 72, व 73 पर पर चुनाव पाठशाला का आयोजन डा० राम प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी बावन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चुनाव पाठशाला में उपस्थित मतदाताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु सपरिवार प्रातः वोट डालन हेतु निर्देशित किया गया, तथा अन्य कार्याे को बाद में किया जाये। ग्राम वासियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि दिनांक 13 मई .2024 को मतदान दिवस के दिन सर्वप्रथम समस्त मतदाता अपने परिवार के साथ वोट डालने का कार्य करेगें, उसके बाद अन्य कार्यों को निपटायें। ग्राम वासियों द्वारा बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान किये जाने का आश्वासन भी दिया गया। उपस्थिति अध्यापकों / बी०एल०ओ० द्वारा शत-प्रतिशत मतदान कराये जाने का आवश्वासन दिया गया, तथा अवगत कराया गया कि इस हेतु मतदान टोली घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही है। इन्चार्ज प्रधानाध्यापक स्नेह सिंह द्वारा भी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान किये जाने की अपील की गयी। चुनाव पाठशाला के बाद ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
उक्त के अतिरिक्त ग्राम पंचायत पकरी के बूथ संख्या 211 प्रा०पाठ० रामपुर लालजी में मतदाता शपथ दिलायी गयी, तथा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया गया। ग्राम सचिवालय भवन मिरकापुर के बूथ संख्या 200, प्रा०पा० मझिगवां के बूथ संख्या 201 तथा कन्या जू०हाई तत्योरा के बूथ संख्या 92, 93, 94 का निरीक्षण किया गया। जिसमें निरन्तर साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये। रोस्टर के अनुसार बघौरी, गढिया झब्बू, सकरा, खलीफापर मत्ती, भीखपुर, दरवेशपरु, चन्द्रा देवी शिक्षण निकेतन हायर से० नयागांव हबीबपुर, बजेहरा, मिरगावां, में मतदाता जागरूकता शपथ तथा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ० राम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी बावन, आनन्द सिंह, अनिल कुमार चौरसिया, सचिव, स्नेह सिंह इन्चार्ज प्रधानाध्यापक के साथ अन्य शिक्षक / शिक्षिकाऐं एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!