अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सांडी पुलिस ने दो शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार

एसपी ने घोषित किया था दस दस हजार का इनाम

सांडी,हरदोई।अपराधों पर नियंत्रण के लिए अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सांडी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित दस दस हजार रुपये के फरार चल रहे दो इनामिया शातिर अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना सांडी में राघवेंद्र सिंह उर्फ राजा पुत्र ब्रजेश व संदीप कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी मलौथा थाना हरपालपुर के खिलाफ 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।जिसमे दोनो आरोपी फरार चल रहे थे।फरार दोनो अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने दस दस हजार का इनाम घोषित किया था।मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष छोटेलाल ने उपनिरीक्षक आदित्य मौर्य,हेड कांस्टेबिल रजनीश यादव,कांस्टेबिल जगन्नाथ के साथ लमकन पुल के निकट घेराबंदी कर पकड़ लिया।सांडी थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अपराधियो को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!